Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो युवा मोर्चा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन

देश के गृहमंत्री व भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर सदर विधायक ने किया कटाक्ष, कहा झारखंड को झारखंडी ही चलायेंगे, बाहरी को बोरे में भरकर किया जायेगा पार्सल

516

गिरिडीह। झारखंड युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार को कार्यकर्ता जिला सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, युवा मोर्चा के दिलीप मंडल, अखिलेश महतो राजू, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, महिला मोर्चा की प्रमिला मेहरा समेत काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्री सोनू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य भाजपाईयों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भी धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कहा कि गृहमंत्री संथाल परगणा में धुसपैठियों की बात करते है तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि अगर ये बांगलादेशी धुसपैठ किए है तो इसकी जवाबदेही किसकी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड किसी जाति और धर्म से चलनेवाला नही है बल्कि सिर्फ झारखंडियत से चलेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को सिर्फ झारखड़ी ही चलायेंगे। जो बाहर से आये है उन्हें चुनाव के बाद बोरे में बंद कर वापस पार्सल कर दिया जायेगा। कहा की पांच साल तक हेमंत सरकार सिर्फ झारखड़ियों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़े, और उनके अधिकार के लिए सरकार में रहे। कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार रहे।

Comments are closed.