Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो महिला मोर्चा ने मनाया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस चार नये लेबर कोड़ कानून को रद्द करे केन्द्र सरकार: प्रमिला मेहरा

0 17

गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में महिला मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मई दिवस जो श्रमिकों को उनके अधिकारों, संघर्ष और उनके योगदान को समर्पित है, यह दिन श्रमिकों के उपलब्धियों का सम्मान करना, काम के घंटे को आठ घंटे करना और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित रखना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों को उनके अधिकारों से भटकाने के लिए जाति और धर्म के नाम पर लड़ा रहा है। मजदूरों पर थोपा गया चार लेबर कोड काला कानून को वापस करंे। कहा कि महिला मजदूरों को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल मिले एवं महिलाओं को भी पुरुष श्रमिकों के बराबर समान काम का समान वेतन देना सुनिश्चित हो।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन सचिव दिलीप मंडल ने कहा कि आज हम सब मई दिवस उथल पुथल भरी वैश्विक परिस्तिथियों के बीच मना रहे हैं, ईरान के खिलाफ अमेरिका इजराइल का युद्ध दूसरे महीने होने जा रहा है, और उनके द्वारा थोपा गया युद्ध से भारत को भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। जिनके साथ मोदी सरकार ने बेहद विनाशकारी हद तक संबंध स्थापित कर दिया है। करोड़ों मजदूर एवं प्रोफेशनल लोग हैं जो पश्चिमी देशों में काम करते हैं, वह जबरदस्त अनिश्चितता एवं असुरक्षा के साए तले रहने को मजबूर हैं। वहीं झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कौलेश्वर सोरेन ने कहा कि 1 मई 1886 में अमेरिका के शिकागो में हुए मजदूर आंदोलन की याद में हम मई दिवस मनाते हैं, जहां मजदूरों ने प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक काम न करने की मांग की थी। वहां मजदूरों को जानवर की तरह दमन, शोषण के साथ-साथ 18 से 20 घंटे काम कराया जाता था। कहा कि गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्रों में भी औद्योगिक घरानों के द्वारा लेबर कानून की खूलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। मजदूरों को छटनी का डर दिखा कर जबरदस्ती अधिक समय तक काम कराया जाता है। इन फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता है, इसलिए आए दिन फैक्ट्रियों में मजदूरों की मौत हो रही है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के लोग इनके फैक्ट्रीयों से निकलने वाले जहरीले धुएं से असमय काल के गाल में समा रहे हैं।

sawad sansar

कार्यक्रम प्रीति भास्कर, मधु वर्मा, मृदुला शर्मा, रेखा देवी, रूपा देवी, ललिता देवी, रूखसार, नेहा सिंह, तन्वी कोमल, गीता, कविता, गुड़िया, रूपा, गीता सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.