झामुमो महिला मोर्चा के विस्तार को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक
मोर्चा की जिलाध्यक्षा प्रमिला मेहरा ने मोर्चा के विस्तार के साथ ही महिलाओं को जागरूक करने पर दिया जोर

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में रविवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा प्रमिला मेहरा ने की। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा विस्तार को लेकर की चर्चा की गई। प्रखंड से लेकर पंचायत तक संगठन का विस्तार करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। शहरी क्षेत्र में भी नगर कमेटी का विस्तार करना है नए सदस्यों को जोड़ना है। साथ ही राज्य सरकार के द्वारा जितने भी योजनाएं चलाई जा रही है उसके बारे में महिलाओं को जागरूक करना है।
मौके पर प्रमिला मेहरा ने कहा कि मोर्चा में महिलाओं को जोड़ने के साथ ही उन्हें शिक्षा के संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूक करना है, ताकि छात्राएं अधिक लाभ उठा सके।कहा कि जब एक महिला खुद सशक्त होगी तो पूरा समाज सशक्त होगा। बताया कि महिला मोर्चा के जिला कमेटी को सशक्त करने के लिए खुद का फंड कैसे व्यवस्था हो इस पर भी चर्चा की गई, हर महिला रोजगार से जुड़ सके ताकि वह आत्मनिर्भर हो और स्वावलंबन हो इसके लिए जिला कमेटी के सहयोग से महिला संगठन के माध्यम से कार्यक्रम चलाया जाएगा।


बैठक में ज्योति सोरेन, अनीता हेंब्रम, तानिया कुमारी, पूजा मुर्मू, देना देवी सुमित्रा कुमारी अंजलि किस्कू, अनामिका किस्कू, रतन देवी हांदसा, अपर्णा हंसदा, प्रमिला टुडू, शांति देवी, नंद सिंह, आरती देवी, सोनी शहनाज खातून रुखसार खातून, रूबी खातून, सरिता बेसरा, सावित्री देवी, ममता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

