Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिले में हुए दो अलग अलग सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

0 113

गिरिडीह। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लाख जागरूकता अभियान चलाये जाने के बाद भी लोग बिना ट्रेफिक नियमों का पालन किए तेज रफ्तार में वाहन चला रहे है। गुरुवार की सुबह जिले के दो आलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।

पहली घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र में हुई। जहां धनबाद के तोपचांची से बाइक से निमियाघाट आ रहे युवक अदनान को एक अज्ञात तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अदनान के शव को जहां पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

sawad sansar

दूसरी घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा रोड में हुआ। जहां पालगंज रहने वाले 45 वर्षीय सुजीत राम के बाइक को एक दूसरे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही सुजीत राम की मौत हो गई। जबकि बाइक में साथ मौजूद उनका बेटा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुजीत राम पालगंज मोड में दुकान चलाता था। वह घर से पालगंज मोड़ ही रहा था, तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस दूसरे बाइक सवार को तलाश रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.