Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 में आरके महिला की चार छात्राओं ने गोल्ड, सिलवर व ब्राउंज मेडल पर जमाया कब्जा

कॉलेज के प्रिंसिपल व स्पोर्ट इंचार्ज ने दी शुभकामनाएं

0 38

गिरिडीह। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 में आरके महिला कॉलेज की तीन छात्राओं ने चार मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। आरके महिला कॉलेज की छात्राएं कॉलेज की खेल शिक्षिका पूनम कुमारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 में भाग ली थी। इस दौरान महिला कॉलेज की सानियां अफरोज ने डिस्कस थ्रो ओर शॉट पुट में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त करते हुए 2 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जबकि तनु कुमारी ने 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान लाकर सिल्वर मेडल तथा नन्दनी कुमारी ने 400 मीटर में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्राउंज मेडल पर कब्जा जमाया है।

sawad sansar

विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा गिरिडीह स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 में विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के करीब चार सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान छात्र छात्राओं ने विभिन्न र्स्पधाओं में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इधर छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरके महिला कॉलेज के प्रिंसिपल केएन शर्मा व स्पोर्ट इंचार्ज नम्रता तिर्की सहित अन्य प्रख्याताओं ने छात्रों के साथ-साथ खेल शिक्षिका पूनम कुमारी को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.