Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला कांग्रेस ने अंबेदकर चौक से की वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत

प्रदेश के नेताओं ने की शिरकत, पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर प्रखंड व पंचायत पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाने का दिया निर्देश

0 58

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को शहर के अंबेदकर चौक से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर उपस्थित थे।

sawad sansar

सोमवार को सबसे पहले स्थानीय परिसदन में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने जिला के अलावे प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारी ने संगठन सृजन की अद्यतन जानकारी ली और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के लिए एक लक्ष्य सभी पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया। इस क्रम में सभी मोर्चा संगठनों को भी हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ वोट चोरी उजागर की है अब जरूरत है की इन तथ्यों को हम जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें चुनाव आयोग भी सरकार की कठपुतली बनी हुई है। कहा कि अनैतिक तरीकों से वोट की चोरी की जा रही है जिसे रोकना देश बचाने जितना ही जरूरी है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेवारी है कि हम वोट चोरी को रोक इस देश की जनता को जागरूक करें ताकि उनकी वोटो की चोरी रोकी जा सके।

केन्द्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को बना रखा है पंगु

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने का काम और संस्थाओं को अपनी उंगली पर नचाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत ही खतरनाक है। कहा कि आज हमारे नेता सवाल चुनाव आयोग से करते हैं जवाब भारतीय जनता पार्टी के लोग देने लगते हैं, इससे साफ पता चलता है की दाल में कुछ काला है।

मौके पर थे उपस्थित

मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा, नरेश वर्मा, समीर चौधरी, यश सिन्हा, नदीम अख्तर, ऋषिकेश मिश्रा, मदन विश्वकर्मा, अमित सिन्हा, निजाम अंसारी, मनोज राय, बिमल सिंह, गौतम सिंह, मोहम्मद निजाम, अहमद राजा नूरी, जुनेद आलम, मोहम्मद सपाम, निरंजन तिवारी, मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, नागेश्वर मंडल, अशोक निराला, अभिनंदन सिंह, बिलाल अहमद हुसैनी, सुजीत मंडल, विनीत भास्कर, इम्तियाज अंसारी, रणधीर चौधरी, साबिर खान, लड्डू खान, सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.