जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय में किया विधायक कार्यालय का उद्घाटन


गिरिडीह। जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने विधायक कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन किया। इस दौरान जमुआ अंचल अधिकारी संजय पाण्डेय भी मौजूद थे। मौके पर विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि विधायक कार्यालय का उद्घाटन इसलिए किया जा रहा है ताकि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों की छोटी बड़ी या किसी भी प्रकार की समस्या को सुना जा सकें और उसका समाधान किया जा सकें। कहा कि 15-15 दिनों के अंतराल में प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमें जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा कि कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति भी की जाएगी। जो प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं से अवगत होंगे।
मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुमन कुमार सिन्हा, मण्डल संयोजक श्रीराम यादव, जिला कार्यसमिति सह मण्डल चुनाव प्रभारी राजेंद्र राय, मण्डल चुनाव सह प्रभारी सदानंद साव, जिला कार्य समिति परमेश्वर यादव, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनीता यादव, जमुआ मंडल के उपाध्यक्ष अनंत साव, राजेंद्र मण्डल, राहुल सिंह, विनय राय, प्रकाश यादव, चन्द्रदेव यादव, युगल राणा, बिट्टू गुप्ता, अमरेंद्र राम, संदीप वर्मा, सूरज साव सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

Comments are closed.