जमुआ में झामुमो कार्यालय का पूर्व विधायक केदार हाजरा व अजीत पप्पु ने किया उद्घाटन
झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु को किया नमन, कहा कार्यालय खुलने से लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

गिरिडीह(जमुआ)। जमुआ प्रखंड में झामुमो प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को पूर्व विधायक केदार हाजरा व केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मौजूद झामुमो नेताओ और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के दिशोंम गुरु स्व0 शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव रोजन अंसारी ने किया।
कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झारखंड में अबूआ सरकार है गरीबों, आम जनों के हितों का ख्याल करती है और वर्तमान में हेमंत सरकार ने 28 तारीख को हजारों लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्य किया। वहीं आम जनता के हितों का ख्याल करते हुए प्रत्येक पंचायत में जनसुनवाई हेतु आपकी सरकार आपके द्वार कैंप के माध्यम से लोगों के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वही केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि यह कार्यालय लोगों की समस्या एवं सुविधाओं का ध्यान रखेगा। लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में संर्पक कर सकते है। ताकि संबंधित विभाग को सूचित करते हुए आम जनता के कार्यों को समय पर निष्पादन कराया जा सकें।


उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, उपाध्यक्ष, मुकेश रजक,चीना खान, कलाम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, नगर अध्यक्ष रोकी सिंह, देवरी झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, महीला मोर्चा प्रखंड सचिव देवंती भारती, महिला मोर्च प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा रजक, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष निकी कुमारी, खुशबु खातून, अनु देवी, प्रियंका वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
