Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमुआ प्रखंड के कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने किया स्वागत

0 92

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के जोरासांख पंचायत में दर्जनों युवकों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने जनार्दन वर्मा, मदन वर्मा, राजदेव वर्मा, गौरव वर्मा, विनोद कुमार, पंकज वर्मा, संजीत वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, रोहित वर्मा, पोद्दार अंसारी, दशरथ महतो, महानंद वर्मा, झूम्रति अंसारी, बसंत वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, विनोद वर्मा, विकास कुमार, वजीर वर्मा, अंकित कुमार, मनोज वर्मा सहित अन्य युवाओं को कांग्रेस को पट्टा देकर पार्टी में शामिल किया।

मौके पर जिलाअध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की है निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी आपको मजबूत करने का काम करेगी। ताकि आप जनता के कार्यों को बेहतर तरीके से कर सके और ग्रामीण स्तर पर एक बेहतर नेतृत्व उभर कर सामने आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.