Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनसमस्याओं को लेकर गंभीर उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

कहा जिले के विकास के लिए जनता के साथ संवाद करना एवं उनकी समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता

58

गिरिडीह। जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिख रहे उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में उन्होंने करीब 60 फरियादियों से मुलाकात की और बारी बारी से सबकी समस्याओं से अवगत होने के साथ ही संबंधित पदाधिकारी को अविलंब समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन, शिक्षा, आवास, पेयजल, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं जुड़े मामले अधिक थे।

 

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें सभी अधिकारी

 

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिले के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अंचल, प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि पात्रता एवं पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जनशिकायतों का समाधान करें। कहा कि जमीन से जुड़े सबसे अधिक मामले जनता दरबार में आते हैं इसलिए सभी अंचल अधिकारियों को शीघ्रता से इसका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रत्येक कार्यदिवस में कम से कम 1 घंटा जनता के लिए देने का भी निर्देश दिया गया है।

 

जनसमस्याओं का निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी ही नही बल्कि कर्तव्य : उपायुक्त

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और आम जनता के बीच दूरी न हो तभी एक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनकल्याणकारी समाज की स्थापना की जा सकती है। जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

Comments are closed.