Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आए फरियादियों से मिले डीसी राम निवास यादव

समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

0 30

गिरिडीह। समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए परियादियों की परियाद को सुना। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई।

sawad sansar

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.