Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चुनाव को देखते हुए तिसरी प्रखंड के भाजपाईयों ने की बैठक

445

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला में भाजपा की एक बैठक तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता व चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव के संचालन में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ता को जागरूक करना और विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भाजपाईयों ने कहा कि बूथ बूथ में जाकर सभी बीजेपी कार्यकर्ता एवं जनता को जागरूक करना है और विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर पूरे जोर शोर से चुनाव लड़ना है। कहा कि इस बार फिर से धनवार विधानसभा में कमल फूल का झंडा लहराना है। कहा कि झारखंड के लाल बाबूलाल मरांडी को देवरी, तिसरी, गांवा प्रखंड की जनता धनवार विधानसभा क्षेत्र में पुनः विधायक के रूप में देखने के लिए उत्सुक है। जनता का झुकाव भाजपा पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

sawad sansar

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, नरेश यादव, रबिंद्र पंडित, मोहन बरनवाल, प्रकाश पासवान, लक्ष्मण मोदी, माला सिन्हा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.