Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ग्रीन डे सेलिब्रेशन के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रीन डे'

0 117

गिरिडीह :  बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में सोमवार को बाल वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ ग्रीन डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के महत्व तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

ग्रीन डे सेलिब्रेशन के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्रीन डे सेलिब्रेशन के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने हरे रंग की वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और पौधों, वृक्षों, फल-सब्जियों तथा प्रकृति से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता-पाठ और भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार है। यदि हमें स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य चाहिए तो आज से ही पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना होगा।” उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.