Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गौरव कुमार बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी

63

गिरिडीह। विधानसभा चुनाव से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए गौरव कुमार को पार्टी के द्वारा नई जिम्मेदारियां दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने गौरव कुमार को प्रदेश सचिव का दायित्व देने के साथ ही गिरिडीह जिला का प्रभारी भी बनाया है। जिससे गौरव कुमार के समर्थकों में काफी हर्ष है।

प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने के बाद गौरव कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीस अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के विश्वास पर खरा उतरते हुए गिरिडीह के साथ साथ पूरे झारखंड में संगठन को सशक्त बनाने का काम करेंगे।

Comments are closed.