Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गुरूनानक देव के 556वें जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सर्वत दा भला से गुंजायमान हुआ शहर

यूपी के अरोहा से आए हुए गदका टीम ने किया हैरत अंगेज प्रदर्शन

0 42

गिरिडीह। जो बोले सोनेहाल, सत्श्रीअकाल …….. नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला……की गुंज से मंगलवार को पूरा शहर गुजांयमान रहा। हर तरफ गुरू नानकदेव की भक्ति में लोग डुबे हुए थे। मौका था सिखो के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी की 556वीं जयंती का। मंगलवार को गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा से गुरूनानक देव जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी, टावर चौक, मकतपुर चौक सहित शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया।

sawad sansar

शोभा यात्रा में सिख समाज के सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय कलाकार व स्त्री सत्संग की महिलाओं के द्वारा शहर भ्रमण में कई भजन प्रस्तुत किये गये। जिसे सुनकर संगत निहाल हो गई। वहीं यूपी के अमरोहा से आए बाबा दीप सिंह जत्था, की 12 सदस्यीय गदका टीम के द्वारा हैरत अंगेज प्रदर्शन किया गया।

शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान समाज की महिलाओ के द्वारा सड़क को पानी और झाड़ू देकर शुद्ध करते हुए चल रही थी। इस क्रम में पंज प्यारे और पंज प्यारिया, सिनियर व जुनियर, वहीं स्त्री पंज प्यारियां हाथ में निशान साहेब लिये चल रहे थे। जिन पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। साथ ही पूरे रास्ते में प्रसाद वितरण भी किया गया।

शोभा यात्रा में गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह सलुजा उर्फ सम्मी, अमरजीत सिंह सलुजा, सतविंदर सिंह सलुजा, तरणजीत सिंह, मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, सम्मी सलुजा के अलावा गुरूदीप सिंह बग्गा, राजू सिंह दुआ, कुशल सलुजा, चिरंजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, गिन्दर सिंह, गुरूदीप सिंह बग्गा, जगजीत सिंह बग्गा, तरनजीत कौर, डिम्पी कौर खालसा, सुखदीप कौर, सोनम कौर समेत भारी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल थे।

नगर कीर्तन में शामिल सिख संगत का हुआ भव्य स्वागत

इधर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए कई जगहों पर नास्ता व गर्म दूध सहित कई प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इस क्रम में नगर विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार की ओर से बड़ा चौक में शिखर धवन के लिए गर्म केसर दूध और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। वहीं समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से मकतपुर में नास्ते की व्यवस्था की गई थी। मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा द्वारा सिरोपा देकर समाजसेवी विनोद सिन्हा के प्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.