Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह वन प्रक्षेत्र चतरो में क्वार्ट्ज का हो रहा था अवैध उत्खनन, वन विभाग ने की कार्रवाई

क्वार्ट्ज लोड एक ट्रेक्टर को किया जप्त, भागने में सफल रहा चालक

0 47

गिरिडीह। पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो सुरक्षित वन से अवैध उत्खनन कर निकाले जा रहे सफेद पत्थर (क्वार्ट्ज) के खिलाफ विन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्वार्ट्ज लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

बताया जाता है कि पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को चतरो सुरक्षित वन से सफेद पत्थर (क्वार्ट्ज) का अवैध उत्खनन कर चतरो स्थित बालमुकुंद प्राइवेट लिमिटेड में गिराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के बाद गिरिडीह वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त स्थल की ओर रवाना किया गया। इस क्रम में गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग में चतरो के पास एक सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर ट्रेलर आता दिखा। गश्ति दल के वाहन को दूर से देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को सड़क पर ही खड़ा कर भाग गया। जिसे जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर लाया गया। गश्ति दल में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय पंडित, संजयकांत यादव एवं बिरेंद्र कुमार शामिल थे।

sawad sansar

इस दौरान वन विभाग के द्वारा अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.