गिरिडीह में थाना प्रभारियों का फेरबदल, श्याम किशोर महतो बने नगर थाना प्रभारी

गिरिडीह: जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर एसपी डॉ. विमल कुमार ने थाना प्रभारियों के दायित्व में फेरबदल किया है। इसके तहत श्याम किशोर महतो को गिरिडीह नगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
वहीं इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन को मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को नए दायित्व मिलने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।


विवादों में घिरने के बाद नगर थाना के प्रभारी को गिरिडीह एसपी ने आज सुबह ही लाइन क्लोज किया था, और अब थाना प्रभारियों के इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दे सकते हैं।
एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर हुए इस बदलाव के बाद अब नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की नई जिम्मेदारी दोनों अधिकारियों के कंधों पर होगी।

