गिरिडीह-मधुपुर ट्रेन से गिरने से 65 वर्षीय किशोरी पंडीत की मौत
श्रीरामपुर पंचायत के चुंगलो गांव का रहने वाला था मृतक, घटना से परिजनों में शोक

गिरिडीह। गिरिडीह मधुपुर ट्रेन से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी 65 वर्षीय किशोरी पंडित के गिरने से मौत हो गई। उनका शव गरहाटांड़ के पास रेलवे पटरी के समीप पाया गया। स्थानीय लोगों ने उनके शव को देखने के बाद इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मृतक की पहचान होते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
परिजनों के अनुसार किशोरी पंडित कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के घर जमुई गए थे और आज सुबह मधुपुर-गिरिडीह ट्रेन से लौट रहे थे। इसी क्रम में वे संभवतः गेट के पास खड़े रहने के कारण ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।


इधर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
