गिरिडीह प्लस टु उच्च विद्यालय में भवन निर्माण एवं विकास कार्यों का मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया उद्घाटन
कहा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए राज्य सरकार गंभीर

गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार ने सोमवार को शहर के प्लस टु उच्च विद्यालय में भवन निर्माण, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम मंे उपायुक्त राम निवास यादव, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक भवन, सुरक्षित परिसर, सुगम आवागमन तथा बेहतर मूलभूत सुविधाएं छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी प्रोत्साहित करेंगी। कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक छात्रों को सुरक्षित, प्रेरणादायी और संसाधनयुक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।

