गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ ने महापौर व उपमहापौर को किया सम्मानित
संघ ने शहर के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की जताई अपेक्षा

गिरिडीह। गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और शहर के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई। वहीं सम्मान ग्रहण करने के बाद महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार ने अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
