Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गायत्री परिवार महिला मंडल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक

बाल संस्कार शाला कार्यशाला के दौरान बच्चों को पेड़ लगाने के लिए किया प्रोत्साहित

425

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में बाल संस्कार शाला कार्यशाला के तीसरे दिन नव निहालों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को वृक्षारोपण व जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल जिला समन्वयक सुमन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण रक्षा हम सब का प्रथम कर्तव्य है, आज .वृक्ष वनस्पतियों के अभाव में ही तापमान अत्यधिक बढ़ता चला जा रहा है और इसके कारण मनुष्य जीवन कठिन होता चला जा रहा है। कहा कि अपने-अपने घरों में कम से कम एक-एक पौधे का रोपण अवश्य करें। ताकि हम सभी इस बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित कर सकें।
मौके पर पुष्पा शक्ति, उर्मिला बरनवाल, वीणा गुप्ता, पूनम राम, मधु चौरसिया, उमा गुप्ता, अर्चना देवी , रीना गुप्ता, कविता कंधवे, शशि बरनवाल सहित अन्य ने भी उपस्थित बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कहा कि जल संरक्षण भी अति आवश्यक हो गया है क्योंकि बढ़ते तापमान के कारण जल स्तर भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है और जितने भी जल स्रोत है वह सूखते जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि जल स्रोतों को कैसे सशक्त किया जा सके।

Comments are closed.