Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय विधानसभा महेशमुंडा में हुई भाजपा की विजय संकल्प सभा, गृहमंत्री अमित साह ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

कहा गांडेय से मुनिया देवी के जितने के साथ ही बदलेगी सरकार

178

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र महेशमुंडा स्थित कुसुंभा मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित साह ने हेमंत सरकार के साथ-साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पर जमकर निशाना साधा साथ ही गांडेय से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को जिताने का अहवान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी झारखंड में लगातार आदिवासियो पर अत्याचार किया जा रहा है। स्वयं कल्पना सोरेन आदिवासी नेत्री है, लेकिन उन्हें आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से कोई लेना देना नही है। संथाल परगणा में आदिवासियों की संख्या घट रही है। बांगलादेश घूसपेठ के कारण आदिवासी भाईयों को मिलने वाली सुविधाएं घुसपैठियों को दी जा रही है। लेकिन हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन इस पर कुछ नही बोल रहे है।

कांग्रेस के राहुल गांधी कश्मीर से धारा 370 को हटाने की बात करते है, लेकिन ये मोदी सरकार है राहुल गांधी क्या उनकी चार पुश्ते भी आ जाये तो भी कश्मीर से धारा 370 नही हटा पायेंगे। कहा कि कांग्रेस के शासन में देश में आतंकवादियो को पनाह दिया जाता था, वे खुलकर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देते थे। लेकिन मोदी सरकार आते ही आतंकवादियों को उनके घर में घूस कर मारा गया। कहा कि मोदी जी ने देश को मजबूत बनाने के साथ ही विकास की ओर अग्रसर किया है। देश को समृद्ध बनाने का काम किया है। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड को एक विकसीत व समृद्ध राज्य बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या मंदिर के बाबत कहा कि कांग्रेस 70 सालों से भगवान श्रीराम को टेंट में रखे हुए थे, लेकिन केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही अयोध्या का केस जीतने के साथ ही मंदिर का शिलान्यास करने के बाद भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया। कहा कि 70 साल बाद दीपावली के मौके पर भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य रूप से जगमगाया।

इस दौरान उन्होंने सहारा को लेकर कहा कि हेमंत सरकार सत्ता में आने के बाद सहारा का पैसा वापस कराने का दावा कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश में जब अखिलेश यादव की सरकार थी तभी सहारा पर केस हुआ और यही हेमंत सरकार अखिलेश यादव के साथ बैठते है। कहा कि भाजपा ने सहारा के उपभोक्ताओं को एक एक पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है, जिसे पूरा किया जा रहा है।

मंच पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉक्टर रवींद्र राय, प्रदेश कार्यकारी कोलेशर वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, मनोज वर्मा सहित कई स्थानीय भाजपाई मौजूद थे।

Comments are closed.