Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय विधानसभा के बेरडोंगा गांव में आपकी सरकार आपके द्वार आपके अधिकार कार्यक्रम, विधायक कल्पना सोरेन ने की शिरकत

0 285

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रविवार को गिरिडीह पहुंची और परिसदन भवन में अधिकारियो के साथ औपचारिक बैठक की। बैठक के बाद विधायक कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेरडोंगा गांव में जिला प्रशासन द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार आपके अधिकार कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में कल्पना सोरेन के साथ डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी और सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के अलावे झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान कल्पना सोरेन ने ग्रामीणों से रूबरू होने के साथ लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र के अलावे धोती साड़ी का भी वित्तरण की। इस क्रम में उन्होंने नोनीहालो का अन्न प्रसन्न भी कराया। कार्यक्रम के दौरान में युवतियां कल्पना सोरेन के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.