Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कोयरीडीह में 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारी शुरू

यज्ञ समिति का गठन, केदार राय बने अध्यक्ष, पूर्व मुखिया हलधर राय संयोजक

0 273

महेशमुंडा के कोयरीडीह गांव में वैशाख माह में आयोजित होने वाले 9 दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कोयरीडीह काली मंदिर परिसर में मंदिर के पोषक गांवों के ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यज्ञ समिति एवं कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से केदार राय को यज्ञ समिति का अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया हलधर राय को संयोजक चुना गया। वहीं प्रदीप राय और राजेश राय को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को सचिव बनाया गया।

sawad sansar

शैलेश राय, उदय कुमार राय, दीपक राय, भरत राय और मनोज कुमार राय को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नाबेश्वर राय और नीरज राय को कोषाध्यक्ष, जबकि सच्चु कुमार राय एवं मजिस्टर राय को अंकेक्षक नियुक्त किया गया।

इसके अलावा मथुरा प्रसाद राय को मंच संचालक तथा त्रिपुरारी कुमार राय और सरोज कुमार राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही दो दर्जन से अधिक सक्रिय ग्रामीणों को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया।

बैठक में महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और विश्वास जताया कि यज्ञ समिति, कार्यकारिणी समिति और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यह महायज्ञ पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होगा।

बैठक में कोयरीडीह काली मंदिर के पोषक गांव कोयरीडीह, खंभाटांड, डहुआटांड, धर्मपुर, गिरिडीह, कुसुम्भा, तेलझारी, बड़कीटांड समेत अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.