केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया उपवास धरना।

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शहर के टावर चौक पर एकदिवसीय उपवास धरना का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए और उपवास पर बैठकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र की सरकार में आज जिस तरह के लोग बैठे हैं उन लोगों ने पहले महात्मा को शारीरिक रूप से मिटाया और जब उनके विचारों को नहीं मिटा पाए तो उनके नाम मजदूरों के कल्याण के लिए चल रही एकमात्र रोजगार गारंटी कानून को मिटाने का काम किया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का कांग्रेस पार्टी प्रतीकात्मक रूप से विरोध करती रहेगी। कहा कि कल से पूरे जिले भर में पंचायत स्तर पर जाकर मजदूरों को यह बताने का कार्य किया जाएगा कि केंद्र सरकार किस तरह से ग्राम सभाओं और मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल अख्तर, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, मनीष राज, सादिक अली, दिनेश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, मेराज अहमद, महेश प्रसाद, शुभम बरनवाल, शांति बेसरा, राजू मुनि टुडू, फूलमती देवी, बसंती सोरेन सुनीता किसकु, कलावती देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी बढ़नी देवी सुमति देवी बसंती देवी महामुनि देवी हेमंती देवी रुक्मिणी देवी डूंगरी देवी मनौती सोरेन मौसमत बुधनी जानकी देवी विनोद टुडू मनोज टुडू इतवारी वर्मा कुमार टुडू यश सिन्हा सानू सोरेन मोहम्मद अली खान पंकज सागर बलराम यादव समीर राज चौधरी मोहम्मद शमीम मुखिया मोहम्मद साबिर खान नागेश्वर मंडल योगेश्वरी महथा अहमद राजा नूरी जुनेद आलम सुलेमान अख्तर मंजूर अंसारी निजाम अंसारी धनंजय गोस्वामी मोहम्मद निजामुद्दीन एजाज अंसारी अशोक निराला गिरिजा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे
