कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज
पर्यवेक्षक दल प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं से कर रहे है रायशुमारी


गिरिडीह। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम रायशुमारी को लेकर कांग्रेस पार्टी में काफी सक्रियता बढ़ गई है। अलग अलग प्रखंडो में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक व प्रभारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत अंतर्गत गिरनिया मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय अहमदाबाद के विधायक सह राष्ट्रीय टीम के सदस्य व गिरिडीह जिला पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला समेत जगरनाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू, झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश पटेल व रविंद्र झा पहुंचे और प्रखंड अध्यक्ष मो. अकबर अंसारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया।
बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष धनन्यजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, समीर राज चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष यस सिन्हा, योगेश्वर मेहता, मो. सोहेल, प्रखंड अध्यक्ष मो. अकबर अंसारी, उपाध्यक्ष मो. याकूब, मो. गुलाम हैदर, मो. अख्तर, महासचिव मो. बेलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


बेंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की थी रायशुमारी
इधर बुधवार को बेंगाबाद पहुँचे अहमदाबाद के विधायक सह राष्ट्रीय टीम के सदस्य व गिरिडीह जिला पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला समेत जगरनाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू, झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश पटेल व रविंद्र झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। पर्यवेक्षक दल सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता अधिवक्ता अमित सिन्हा के बेंगाबाद स्थित आवास पहुँचा। वहाँ उन्होंने अमित सिन्हा के दादा, बेंगाबाद के पूर्व मुखिया रहे एवं सामाजिक-राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर रायशुमारी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के कई दावेदार भी पहुँचे। इनमें वर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, नरेश पाठक शामिल थे।

Comments are closed.