Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस कार्यालय में हुआ नये जिलाध्यक्ष सतिश केडिया का स्वागत, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन: सतिश केडिया

0 79

गिरिडीह। शहर के बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष बने सतीश केडिया के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतिश केडिया को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मांडू के पूर्व विधायक सह गिरिडीह जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने श्री पटेल के हजारीबाग जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के बेहतरीन कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी पद कभी स्थाई नहीं होता और न ही एक व्यक्ति कभी किसी पद पर बना रह सकता है। इस बार पार्टी ने सतिश केडिया को जिले की जिम्मेवारी दी है। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है की सतिश केडिया के नेतृत्व में गिरिडीह जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

मौके पर नवनियुक्त जिलध्यक्ष सतिश केडिया ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को उसका उचित सम्मान मिले और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, नकुल सिंह चंद्रशेखर सिंह सुरेंद्र सिंह अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पोरेश मित्रा, यश सिन्हा, विनीत भास्कर, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा, अभिनंदन सिंह, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद निजाम, धनंजय गोस्वामी, अशोक निराला, नागेश्वर मंडल, धनवार प्रमुख गौतम सिंह सहित अन्य नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को ओर अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.