Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस कार्यालय में मना महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व शेख भिखारी की जयंती

इन महान विभुतियों ने देश के लिए दी कुर्बानी: सतीश केडिया

0 9

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी शाहिद शेख भिखारी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाघ्यक्ष सतीश केडिया, अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित काफी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने तीनों महान विभुतियों के चीत्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान अध्यक्ष सतीश केडिया सभी वक्ताओं ने इन महापुरुषों के जीवन पर अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन बहुत महान दिन है। तीन तीन महापुरूषों का जन्म आज के दिन ही हुआ था। जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारत के इतिहास में अपना नाम अमर करवा लिया। कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को एक सूत्र में पिरोकर एक बड़ा आजादी का आंदोलन खड़ा किया और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश किया।

sawad sansar

वहीं भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी और संयम से इस दुनिया को अनोखा संदेश दिया। सर्वाेच्च पद पर रहकर भी उन्होंने हमेशा भारत के सबसे गरीब, जवानों और किसानों के बारे में सोचा। देश की आजादी की पहली लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भिखारी जिन्होंने रांची की चुटू पालू घाटी में अंग्रेजों से मुकाबला किया और देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। कहा कि आज इन महान विभुतियों को सारा राष्ट्र नमन करता है।

कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद निजाम, राज अहमद, ऋषिकेश मिश्रा, सुलेमान अख्तर, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद सोहेल, साबिर अहमद खान, सैफुद्दीन खान, त्रिभुवन दास, सुलेमान अख्तर, वरुण सिंह, बिलाल अहमद हुसैनी, इरफान अली, शाहनवाज अख्तर, मोहम्मद इमाम, ओवैस अहमद, कपिल देव राय, मोहम्मद अशरफ, मनीष वर्मा, मोहम्मद नवाज सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.