Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उसरी नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

झरियागादी रेलवे पुल के पास शुरू किया खोज अभियान

117

गिरिडीह। बीते मंगलवार को उसरी नदी में तेज बहाव में बहे चंदनडीह निवासी राजेश पांडे की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद से ही पचंबा थाना की मदद से स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से राजेश पांडेय को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ड्रोन तकनीक का भी सहारा लिया गया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली थी। इसी क्रम में बुधवार को झरियागादी के पास नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) रांची की टीम को सूचित किया।

sawad sansar

एनडीआरएफ की टीम गुरुवार को गिरिडीह पहुंची और झरियागादी स्थित पुल के पास से औपचारिक रूप से खोजबीन अभियान की शुरुआत की। टीम द्वारा विशेष उपकरणों की मदद से नदी की गहराई में भी सघन तलाशी की जा रही है। इस दौरान परिजनों के साथ साथ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं और युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद में प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हालांकि इस दौरान प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक कोई ठोस परिणाम सामने नही आ जाता है।

Comments are closed.