Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने गिरिडीह वासियों को दी प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई

कहा करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का पर्व

54

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह वासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में बसा हुआ है इसलिए करमा पूजा यहां का महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। जिसे हर संप्रदाय के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि करम पूजा झारखंड की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ विभिन्न संप्रदायों के लोग एक साथ मिलकर इसे मनाते हैं। करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। और यह पर्व लोगों को प्रकृति से जुड़ने और एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से इस पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Comments are closed.