Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर पचम्बा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर सख्त पाबंदी के निर्देश

0 15

बुधवार को पचम्बा थाना परिसर में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरक्षी उपाधीक्षक कौशर अली ने की, जबकि थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर संभावित समस्याओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

sawad sansar

अध्यक्षता कर रहे आरक्षी उपाधीक्षक कौशर अली ने उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग पर सख्त पाबंदी रहेगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि ईद और रामनवमी के दौरान अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, कृष्णा साव, अजय राय, मोहम्मद लल्लू, महबूब आलम, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जाकिर, मुखिया सबीर आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद सिराज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा, पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी, पवन कंधवे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.