Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ईडी–सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वेष के तहत भाजपा कर रही है केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग : सतीश केडिया

0 290

गिरिडीह। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है, जो पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध के समान है। कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है, इसलिए नेताओं को झूठे मामलों में उलझाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.