इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने किया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, कई लोगों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान
शिविर में तीन मरीजों का हुआ निःशुल्क डायलिसिस, संस्थाओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त प्रयास से बुधवार को नर्सिंग होम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क डायलिसिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण, क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला, डॉ. सज्जन दुकनिया एवं पूनम सहाय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर इस अवसर पर इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची की प्रेसिडेंट नीता शेखर, सेक्रेटरी शालिनी एवं पास्ट प्रेसिडेंट दीपा चौहान विशेष रूप से उपस्थित थी।
शिविर के दौरान क्लब की ओर से तीन जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस कराया गया। वहीं रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक रक्तदाता लेकर आने वाली संस्थाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्लैटिनम जिम, ब्लूमिंग बड्स एवं कार्मेल स्कूल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



शिविर को सफल बनाने में श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के डॉ. सज्जन दोकनिया, डॉ. नीरज दोकनिया एवं उनकी पूरी टीम के अलावे सदर अस्पताल ब्लउ बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल अख्तर एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर को सफल बनाने पंकज राठी, क्लब सेक्रेटरी संगीता सिन्हा, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, नमिता जामुवार, कविता राजगढ़िया, शबाना रब्बानी सहित क्लब के ऑफिसर्स बीयरर्स, एक्जिक्यूट टीम की सक्रिय भागीदारी रही।

