Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान के तहत 105 लोगों को लौटाये गए उनके खोये व चोरी हुए मोबाईल

एसपी ने कहा गिरिडीह पुलिस लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने व उनकी खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

0 6

गिरिडीह। पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान के तहत एक बार फिर गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों के खोये हुए तथा चोरी हुए मोबाईल को उनके वास्तिविक स्वामी तक पहुंचाने का काम किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से बरामद किए गए 105 मोबाइल फोन उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को वापस सौंपे। मोबाईल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, डीएसपी नीरज सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और उनकी खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बताया कि अब तक आपका मोबाइल फिर से आपका कार्यक्रम के तहत 1000 से ज्यादा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया की यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.