अहिल्यापुर थाना प्रभारी और एसआई के खिलाफ स्कूल के छात्रों ने किया थाना का घेराव, किया दोनों अधिकारियों को हटाने का मांग
एसडीपीओ से वार्ता के बाद हटाया गया घेराव

गिरिडीह : पढ़ाई छोड़ कर सोमवार को छात्रों ने गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना का घेराव कर दिया। और थाना प्रभारी ऐनुल खान और एसआई साजिद खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना का घेराव इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी किया। और थाना के बाहर रोड पर बैठ गए। दोनो पुलिस अधिकारियों को तत्काल थाना से हटाने का मांग करते हुए इस दौरान ग्रामीणों ने सदर एसडीपीओ जितवाहन को आवेदन दिया। और कहा कि थाना प्रभारी और एसआई ने अहिल्यापुर प्रोजेक्ट हाई स्कूल के छात्रों के साथ बद्तमीज़ी भी किया है। लिहाजा, छात्रों की मांग है कि दोनों को तत्काल हटाया जाए।
हालांकि सदर एसडीपीओ जितवाहन और इंस्पेक्टर कमलेश पासवान के भरोसा दिलाने के बाद छात्रों ने थाना के बाहर से हट गए।


छात्रों का आरोप था कि उनके अहिल्यापुर प्रोजेक्ट हाई स्कूल का दो मंजिला भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन स्कूल के ठेकेदार गलत तरीके से निर्माण कार्य करा रहे हैं। और जब जब ठेकेदार को निर्माण कार्य में सुधार लाने को कहा गया। ठेकेदार थाना प्रभारी और एसआई साजिद खान के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कराते रहे है। इस दौरान थाना प्रभारी और एसआई जब स्कूल में निर्माण कार्य को लेकर जानकारी लेने आए। तो दोनों पुलिस अधिकारीयों ने छात्रों से बद्तमीज़ी से बात किया। जिसे आक्रोशित छात्रों ने थाना का घेराव किया

