Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अवैध हथियार के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

0 322

गिरिडीह(जमुआ)। अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है, जो जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का रहने वाला है।शुक्रवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में पुलिस को सफलता मिली है। बताया कि कुछ अपराधी क्षेत्र में रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बीती रात नवडीहा ओपी (जमुआ थाना क्षेत्र) के कुरहोबिंदो-बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाईस्कूल के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस दल का नेतृत्व नवडीहा ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार कर रहे थे।बताया कि इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 333/25 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A/26/35 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। कहा कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी तथा जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, नियंत्रण कक्ष या डायल 112 पर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.