Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया अंतररा्ट्रीय मजदूर दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजली

देश के निर्माण में मजदूर कर्मचारियों का अहम योगदान की याद मनाया जाता है मजदूर दिवस: धर्म प्रकाश

29

गिरिडीह। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा तथा नेतृत्व मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पदाधिकारियों द्वारा शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज का दिन श्रमिकों के समर्पण, आंदोलनों और अधिकारों को याद करने का दिन है। कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने 8 घंटे काम के अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई, जिसके कारण कई मजदूर मारे गए तथा हजारों घायल हो गए थे।

जिसके बाद 1889 में पेरिस में हुए अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में प्रत्येक वर्ष एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू ने कहा कि देश में अनुबंध पर बहाली की जा रही हैं जो गलत है। केन्द्र सरकार 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम कोड बनाया गया है, जो श्रमिक विरोधी हैं।

कार्यक्रम में विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, उमानाथ झा, स्वेता, प्रवीण कुमार हांसदा, प्रीतम कुमार मेहता, विजय कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, अंशु कुमारी सिंघानिया, शबा प्रवीण, नीतीश कुमार गुप्ता, महेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार सिंह, देवनाथ दास, नीरज कुमार सिंह, प्रभाष कुमार शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, कुलजीत कुमार रवि, संजय कुमार शर्मा, पंकज कुमार, संजय गुप्ता, घनश्याम साव, विजय मंडल सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Comments are closed.