Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

एक से बढ़कर नाटक का किया गया मंचन, लोक व शास्त्रीय नृत्य की रही धूम

48

गिरिडीह। कला संगम के तत्वावधान में सबेरा सिनमेा हॉल में आयोजित स्व0 जेपी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व0 उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन शास्त्रीय नृत्य और लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के द्वारा पांच नाटकों का मंचन किया गया। शारदा नाट्य मंच धनबाद ने पतलून, पंचतत्व राउरकेला ओडिशा ने फेसेस ऑफ विमेंस, एशो नाटक सीखी बंगाल ने हथियार, बांग्लार सिंचन कोलकाता, बंगाल ने कुसुम कोथा, रमता जोगी प्रोडक्शन इटावा उत्तर प्रदेश ने दिग्दर्शन का भावपूर्ण मंचन किया।

महाश्वेता कला केंद्र मैथन की नवीनता महतो, पूर्वा गोस्वामी, अनुश्री भरत, अनन्या दास, अनोखी कुमारी, अर्नेशा मंडल ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं श्रेयोसरी डे ने सेमी क्लासिकल नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वीणापानी कला केंद्र धनबाद की हिया चटर्जी, गौरव सरकार ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमाया। हुनर संस्थान आजमगढ़ ने होली खेले मसाने में…..पर नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में बिहार के अशोक मानव, त्रिपुरा के सिवानी गोस्वामी, जमशेदपुर के मो. निजाम, शिवलाल सागर, धनबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, सरसी चंद्रा मौजूद थे। वहीं मंच संचालन कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना एवं नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया।

 

मौके पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगडिया, अजय सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, सुजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय बख्शी, सह संयोजक राजेश सिन्हा, संगीत प्रमुख ओरित चंद्रा, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा, नृत्य प्रभारी दिव्या सहाय, अजय गुप्ता, विश्वनाथ स्वर्णकार, डॉ0 तारकनाथ देव, शीलधर प्रसाद, रवीश आनंद, शुभम, सुमित, आकाश, विकास, इंद्रजीत, सिद्धांत, सौरभ सहित काफी संख्या में कला प्रेमी मौजूद थे।

Comments are closed.