Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गिरिराज सिंह और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी होंगी शामिल राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

551

गिरिडीह। झारखंड के हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा के द्वारा 22 सितंबर को गिरिडीह परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की जायेगी। शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय में राज्यसभा सांसद सह बिहार के प्रभारी दीपक प्रकाश की उपस्थिति में हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को न सिर्फ जानकारी दी गई। बल्कि कार्यक्रम की तैयारी में जूटने का अहवान किया गया। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फैकने के लिए जनता का पूरा समर्थन एनडीए के साथ है। सिर्फ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जनता के साथ सामंजस्य स्थापित करना है।

sawad sansar

कहा कि 22 सितंबर से शुरू होने वाले परिवर्तन यात्रा के पहले दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यात्रा में शामिल होंगे और जमुआ में जनसभा जमुआ को संबोधित करेंगे। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल होंगी। वहीं 23 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांडेय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और जनता से रूबरू होंगी। जबकि 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का धनवार में जनसभा के साथ रोड शो होना है। उन्होंने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी को निभाने का अहवान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय भाजपा नेता दिलीप वर्मा, सुरेश साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनय सिंह, धनवार भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, विभागकर पांडेय, रंजन सिन्हा, संदीप डंगाईच, महिला मोर्चा की विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, उषा कुमारी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.