Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हरलाडीह में पेड़ से लटका हुआ मिला विवाहिता का शव, आत्महत्या की आशंका

मामले की जांच में जूटी पुलिस

0 47

गिरिडीह। पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुड़को पंचायत अंतर्गत बड़कीटांड़ गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विकास कुमार महतो की पत्नी यशोदा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार यशोदा कुमारी का शव खेत की ओर स्थित एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर मुंह में पानी दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मृतका और उसकी सास के बीच आपसी कहासुनी चल रही थी। लेकिन आत्महत्या का कारण समझ में नही आ रहा है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही हरलाडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन मे ंजूट गई। हालांकि आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.