सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत भाजपाईयों ने की मानसरोवर घाट की सफाई

गिरिडीह। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपाईयों के द्वारा शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने श्रमदान करते हुए घाट की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के गिरिडीह नगर मंडल के संयोजक आशीष जालान, नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु, संयोजक राजेश जायसवाल, पूर्व मेयर सुनील पासवान, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी, अमित आर्या, कार्तिक डंगेयच, लक्ष्मी साव, संतोष भारती, अरुण बरनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विदित हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देशसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को देखते हुए, उनके जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा मेरा योगदान अभियान चलाया जा रहा है। भाजपाईयों ने कहा कि गिरिडीह महानगर के सभी मंडलों में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज के बीच सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनसेवा की भावना को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं।

