Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सिहोडीह-सिरसिया में हुई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘अंबर रेस्टोरेंट’ की शुरुआत

महापौर, झामुमो जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0 21

गिरिडीह। शहर के सिहोडीह-सिरसिया में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘अंबर रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, मधु शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने रेस्टोरेंट के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मौके पर अतिथियों ने संचालक राजेश शर्मा और रमन राय को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में गुणवत्ता और ग्राहकों को बेहतर सेवा देना सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं रेस्टोरेंट के संचालक राजेश शर्मा और रमन राय ने बताया कि ‘अंबर रेस्टोरेंट’ में ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.