Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी ग्रेटर ने जेपीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल किया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

बच्चों के बीच बांटे डेंटल कीट, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

522

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा गुरुवार को सदर प्रखंड के श्रीरामपुर गादी में संचालित जेपीपी इंटरनेशनल स्कूल दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 300 विद्यार्थियों की दाँतो की जाँच क्लब के सदस्य दंत चिकित्सक रो. डॉक्टर निखिल अग्रवाल एवं डॉक्टर ख़ुश्बू गर्ग के द्वारा की गई। इस दौरान बच्चो के बीच डेंटल किट प्रदान का भी वितरण किया गया साथ ही उन्हें दाँतो के देखभाल के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।


इस दौरान बच्चों के बीच उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “ दो चम्मच कम चार कदम आगे” एवं जीवन शैली में व्यापक सुधार लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

 

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, राजेंद्र तरवे, अनिल मिश्रा, जेपीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित पांडे, त्रिलोकी नाथ पांडे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ITI

Comments are closed.