Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस पचंबा शाखा में हुआ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, एमडीआरटी हासिल करने वाले अभिकर्ता संजय कुमार सिंह हुए सम्मानित

0 30

गिरिडीह। बीमा कंपनी से जुड़ी रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस की पचंबा स्थित शाखा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमडीआरटी (MDRT) की उपलब्धि हासिल करने वाले अभिकर्ता संजय कुमार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंपनी के जोनल मैनेजर नितीश जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। समारोह की शुरुआत एमडीआरटी की सफलता प्राप्त करने वाले संजय कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी खुशबू सिंह का पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत कर की गई।

sawad sansar

समारोह को संबोधित करते हुए जोनल मैनेजर नितीश जायसवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि संजय कुमार सिंह लगातार पाँच वर्षों से एमडीआरटी का मुकाम हासिल कर शाखा का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य अभिकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है

वहीं शाखा प्रबंधक सुजीत पटेल ने संजय सिंह की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गिरिडीह के लिए गर्व की बात है कि बीमा कंपनी की किसी भी शाखा से जुड़े एक अभिकर्ता ने लगातार पाँच वर्षों तक एमडीआरटी श्रेणी हासिल की है, और यह उपलब्धि गिरिडीह ब्रांच से जुड़े संजय सिंह ने प्राप्त की है।समारोह के दौरान गीत-संगीत का आयोजन किया गया तथा केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में उप शाखा प्रबंधक रणधीर सिंह, एआरडीएम चंदन विनायक, सुमित, फिरोज, सुबोध, पूजा, मनीष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.