Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने किया डॉ भीम राव अम्बेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन

52

गिरिडीह। भाजपा के द्वारा गुरुवार को अंबेडकर भवन सह पुस्कालय में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंबेडकर जयंती अभियान दिवस के जिला संयोजक सह प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान की अध्यक्षता में संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास के अलावे गांडेय के पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास सहित कई भाजपाई शामिल हुए।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कौशल किशोर व पूर्व सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा द्वारा 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अंबेडकर सम्मान अभियान चला रही थी। जिसके माध्यम से डॉ बाबा साहब अंबेडकर और उनके निर्मित संविधान के बारे में लोगों को बताना था। उन्होंने कहा कि इस दौरान झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार के मंत्री के द्वारा संविधान को दिल में नही बल्कि हाथ में रखकर चलने का ब्यान सामने आया। जो न सिर्फ एक संवेदनशील मामला था बल्कि सीधे तौर पर डॉ अंबेडकर का अपमान था। कहा कि ऐसे में भाजपा एक दृढ संकल्प के साथ डॉ अंबेडकर के विचारों को लेकर लोगों के बीच जा रही है।

Comments are closed.