Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नेता मनोज साहू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और मंत्रियों को किया सम्मानित

संगठन को धरातल स्तर पर ओर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को किया अहवान

0 8

गिरिडीह। भाजपा नेता मनोज साहू ने गुरुवार को अपने आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन कर पार्टी के नवनियुक्त मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष नविन सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू, कुंदन सिंह राजपुत सहित कई नेता बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल मंत्रियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

sawad sansar

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में मंडल स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की।

भाजपा नेता मनोज साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में एक माह तक विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह में भी पार्टी की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का अहवान किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.