Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर बढ़ी सरगर्मी, पर्यवेक्षक की उपस्थिति में हुई रायशुमारी। गिरिडीह जिले में महानगर और ग्रामीण होंगे जिलाध्यक्ष

0 66

गिरिडीह। भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद अब जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी स्तर पर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय हरिचक में जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी हुई। रायशुमारी में पर्यवेक्षक के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा और चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत के अलावे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व महापौर सुनील पासवान, पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, रंजीत राय, महिला जिला अध्यक्ष उषा कुमारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

विदित हो कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में किए गए विभाजन के अनुसार गिरिडीह जिले को दो भागों में बांटकर महानगर जिलाध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष का पद सृजन किया गया है। ग्रामीण में जमुआ, धनवार और बगोदर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। वहीं महानगर में गिरिडीह, गांडेय और डुमरी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। दोनों ही जिलाध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग रायशुमारी की प्रक्रिया कराई गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पद के लिए बतौर वोटर के रूप में मंडल अध्यक्ष, मंडल डेलीगेट, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक-सांसद, जिला परिषद सदस्य, पूर्व महापौर और उप महापौर उपस्थित थे।

sawad sansar

इधर रायशुमारी के बीच भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला मंत्री रंजीत राय, जिला महामंत्री संदीप दंगाइच, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह पप्पू, प्रदीप साहु, किसान मोर्चा के रंजीत राय मुख्य दावेदार के रूप में नाम सामने आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अजय रंजन, महेंद्र वर्मा, उदय राय, पवन साव, बमशंकर उपाध्याय व राजेंद्र राय का नाम प्रबल दावेदार के रूप में सामने आया है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी नेता ने औपचारिक रूप से नामांकन नहीं कराया है और न ही स्वयं को उम्मीदवार घोषित किया है । पार्टी की परंपरा के अनुसार चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में सभी मतदाताओं ने योग्य उम्मीदवारों के नाम सुझाए है। अब देखना है कि प्रदेश नेतृत्व महानगर जिलाध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए किसके नाम पर मुहर लगाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.