Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिरनी में अज्ञात लोगों ने मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

0 20

गिरिडीह। बिरनी थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर में बुधवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति के पांव में गोली मार दी । बताया जाता है कि नंद किशोर माली मजदूरी कर जब घर लौट रहा था, इसी दौरान पूर्णा नगर के समीप एक अज्ञात हमलावर ने नंद किशोर पर गोली चला दिया। गोली उसके पाँव में लगा, आनन फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी नंद किशोर माली की माँ का कहना है कि उसके बेटे का का किसी से कोई विवाद नहीं है। ऐसे में गोली किसने और क्यूं मारी समझ में नहीं आ रहा है। इधर बिरनी थाना पुलिस मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.