Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बाबुलाल मरांडी के पक्ष में पुत्र सनातन मरांडी सहित अन्य भाजपाईयों ने चलाया जनसंर्पक अभियान

531

गिरिडीह। धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबुलाल मरांडी के पुत्र सनतान मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को तिसरी प्रखंड के भंडारी, पूर्णडीह, महेशमरवा, जमुनिया सहित कई गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने सनातन मरांडी का स्वागत करने के साथ ही समर्थन देने का वादा किया।

इधर लगातार भाजपा नेता मोहन बरनवाल और भाजपा के जिला मंत्री मनोज यादव भी तिसरी, गांवा, धनवार के क्षेत्रों में लगातार अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता से मिलकर धनवार प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी की उपलब्धियों से अवगत कराया। वहीं भाजपा चंदोरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने भी जनसंर्पक अभियान चलाया और विकास कार्यों से अवगत कराया।

sawad sansar

इस दौरान भाजपाईयों ने कहा कि जनता का समर्थन बाबूलाल मरांडी को मिल रहा है। इस बार धनवार विधानसभा ही नहीं झारखंड की पूरी जनता परिवर्तन चाह रही है। मौके पर भाजपा नेता अन्नासीयस मरांडी, विजय यादव, मंटू उपाध्याय, मोती टुडू, सुभाष हेंब्रम आदि कई लोग मौजूद थे।

Comments are closed.