Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मंदिरों में दीपक जलाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की की कामना

0 17

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों के द्वारा सामाजिक और धार्मिक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस क्रम में गिरिडीह महानगर के 16 मंडलों तथा गिरिडीह, गांडेय एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आठ हज़ार से अधिक लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। वहीं 250 से अधिक मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

इस दौरान भाजपाइयों ने कई स्थानों पर केक काटकर भी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया ।  महानगर के जिला महानगर संयोजक मुकेश जालान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, श्रद्धा एवं जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

sawad sansar

वहीं महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत राय और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन के अवसर पर महानगर के सभी मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.